लेखकों का परिचय
सौरभ: वर्तमान में आप राजा महेन्द्र प्रताप स्नातकोत्तर महाविद्यालय, गुरुकूल नारसन, जिला हरिद्वार (उत्तराखंड) से एम.एस.सी. (कृषि) सस्य विज्ञान में अध्ययनरत् छात्र है। आपने अभी तक राष्ट्रीय स्तर पर अनेक प्रशिक्षण एवं संगोष्टियों में सहभागिता की है तथा पीपीटी के माध्यम से अपने विचार विषय वस्तु को ध्यान में रखते हुए दिये हैं। आपने अभी तक राष्ट्रीय स्तर की अनेक पत्र-पत्रिकाओं एवं पुस्तक में 16 लोकप्रिय आलेख एवं अध्याय लिखे हैं।
वीरेन्द्र कुमार कुरीलः आपने एम.एस.सी. (कृषि) मृदा विज्ञान एवं कृषि रसायन में उपाधि चौधरी चरण सिंह, विश्वविद्यालय, मेरठ (यूपी) से प्राप्त की है। आप वर्तमान में राज्य पीड़कनाशी गुणवत्ता नियंत्रण प्रयोगशाला, कृषि निदेशालय, देहरादून में सहायक कृषि अधिकारी, वर्ग वन के पद पर मृदा एवं कृषि रसायनों के परीक्षण एवं विश्लेषण का कार्य कर रहें हैं।
डॉ. रणबीर सिंहः आप सहायक मुख्य तकनीकी अधिकारी, सस्यविज्ञान संभाग, भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान, नई दिल्ली में कार्यरत हैं। आपने एम.एस.सी. (कृषि) एवं नेट (सस्यविज्ञान), एम.ए. अर्थशास्त्र की उपाधियों के अतिरिक्त कृषि में मानद डॉक्टरेट, विद्यावचस्पति एवं विद्या सागर आदि उपाधियां प्राप्त है। सिंह ने 165 से अधिक वैज्ञानिक व लोकप्रिय कृषि लेख लिखे हैं तथा 25 पुस्तकों तथा 14 प्रपत्रों का आलेखन किया है। आपको "राजभाषा गौरव पुरस्कार" 2015 में, "डॉ. राजेन्द्र प्रसाद पुरस्कार" 2016, 2019 एवं 2020 वर्षों में "डॉरामनाथ सिंह" आदि पुरस्कार भी प्राप्त हुआ है।
top of page
SKU: 9789347163074
₹595.00 Regular Price
₹535.50Sale Price
Related Products
bottom of page

















