नितिश कुमार
शिक्षा :ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय, दरभंगा से स्नातक की पढ़ाई किया है। इन्होंने मास कम्युनिकेशन में परास्नातक की डिग्री गुरु जंभेश्वर विश्वविद्यालय, हिसार (हरियाणा) से प्राप्त की है। वर्तमान में ये महात्मा गाँधी केंद्रीय विश्वविद्यालय, बिहार से पीएच.डी. कर रहे हैं।
इनकी अकादमिक उत्कृष्टता का प्रमाण यह है कि इन्होंने पाँच बार राष्ट्रीय स्तर की यूजीसी-नेट परीक्षा उत्तीर्ण की है और यूजीसी राष्ट्रीय फेलोशिप से सम्मानित हैं।
प्रायोगिक अनुभव: नितिश कुमार को 23वाँ "न्यूज़पेपर एसोसिएशन ऑफ इंडिया" कार्यक्रम – "क़लम के सिपाही" – में बाउंसर के रूप में कार्य करने का अवसर मिला, जहाँ उन्होंने कार्यक्रम स्थल पर अनुशासन और सुरक्षा व्यवस्था को कुशलता से संभाला। यह उनकी जिम्मेदारी, संकट प्रबंधन और सजग उपस्थिति का प्रमाण है।इन्होंने एक डॉक्यूमेंट्री फ़िल्म में लीड एक्टर के रूप में कार्य किया, जो स्वच्छ भारत शॉर्ट फ़िल्म फेस्टिवल प्रतियोगिता में चयनित हुई थी। इस प्रतियोगिता का आयोजन सूचना और प्रसारण मंत्रालय (MIB) एवं राष्ट्रीय फ़िल्म विकास निगम द्वारा (NFDC) 2 अक्टूबर 2016 को नई दिल्ली में किया गया था। समाचार उद्योग में दो वर्षों तक वीडियो एडिटर और MCR एग्जीक्यूटिव के रूप में कार्य करने का अनुभव है। साथ ही, इन्होंने भारतीय राजनीतिक संगठनों के लिए पी.आर. अभियानों का संचालन किया है, जिससे उनकी रणनीतिक सोच, मीडिया प्रबंधन और जनसंपर्क कौशल का परिचय मिलता है। साथ ही साथ उनकी 01 पुस्तक भी प्रकाशित है।
संपर्क : मीडिया अध्ययन विभाग, महात्मा गाँधी केंद्रीय विश्वविद्यालय, पं. दीन दयाल उपाध्याय परिसर, पं. उगम पांडे कॉलेज के पास, मोतिहारी, (पूर्वी चंपारण), बिहार-845401
मोबाइल: 9128854779
ईमेल: kumarcool954@gmail.com
डॉ. सुनील दीपक घोडके
शिक्षा : उन्होंने श्रीमान भाऊसाहेब जडबुके महाविद्यालय से स्नातक किया है। एम.ए.. एम.फिल. जनसंचार, ग्राफिक्स और एनीमेशन में पीजी डिप्लोमा और पीएच.डी. जनसंचार विषय में महात्मा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय, वर्धा महाराष्ट्र से पूरा किया है। आप भारतीय सामाजिक विज्ञान अनुसंधान परिषद के फेलो रहे हैं (आईसीएसएसआर)। आप विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) और द्वारा संचालित राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा (नेट) में तथा महाराष्ट्र राज्य शिक्षक पात्रता परीक्षा (SET) उत्तीर्ण हुए हैं।
व्यावसायिक अनुभव : पिछले 13 वर्ष से मीडिया व्यवसाय, शिक्षण और अनुसंधान से जुड़ें।
संप्रति : मीडिया अध्ययन विभाग, महात्मा गांधी केन्द्रीय विश्वविद्यालय, मोतिहारी, बिहार में सहायक प्राध्यापक के रूप में कार्यरत हैं।
लेखन : 25 से अधिक क्षेत्रीय, राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय सेमिनार में सक्रिय भागीदारी, उनके 20 से अधिक शोध पत्र और लेख प्रकाशित हैं। उनकी 05 पुस्तके प्रकाशित है।
संपर्क : मीडिया अध्ययन विभाग, महात्मा गाँधी केंद्रीय विश्वविद्यालय, पं. दीन दयाल उपाध्याय परिसर, पं. उगम पांडे कॉलेज के पास, मोतिहारी, (पूर्वी चंपारण), बिहार-845401
मोबाइल नंबर : 07709910757,
ई-मेल: snlghodke74@gmail.com
संचार शोध के विविध आयाम
159
















