पुस्तक परिचय-
विपणन का आधुनिक विचार ग्राहक-अभिमुख या बाजार-अभिमुखी है। दूसरे शब्दों में, आधुनिक समय में प्रत्येक व्यवसायी का केंद्र बिंदु उत्पादन न होकर ग्राहक हो गया है। आधुनिक विपणन विचार इस बात पर बल देता है कि उपभोक्ताओं या ग्राहकों के हितों की रक्षा करके, उनकी आवश्यकताओं, अभिरुचियों के अनुरूप वस्तु बनाकर, उनको वस्तु के उपयोग द्वारा अधिकतम संतुष्टि प्रदान करके ही दीर्घावधि तक लाभ प्राप्त किया जा सकता है ।
लेखक परिचय-
डॉ. कौशिकी सिंह ने एम.काम., एम.बी.ए. एवं पी.एच.डी. की डिग्रियां लखनऊ विश्वविद्यालय से प्राप्त की हैं। आप डॉ. शकुन्तला मिश्रा राष्ट्रीय पुनर्वास विश्वविद्यालय लखनऊ के वाणिज्य विभाग में सहायक प्रोफेसर के पद पर कार्यरत हैं। आपको वाणिज्य एवं प्रबंधन में उच्च शिक्षा के क्षेत्र में 14 वर्षों का अध्ययन, अध्यापन एवं शोध का अनुभव प्राप्त है। आप इंडियन कामर्स एसोसिएशन, इंडियन एकाउंटिंग एसोसिएशन, यू.पी.-उत्तराखण्ड इकॉनामिक्स एसोसिएशन एवं आई.आई.पी.ए., नई दिल्ली के सदस्य हैं। आपने विश्वविद्यालय अनुदान आयोग नई दिल्ली के सहयोग से अनेक रिसर्च प्रोजेक्ट पूर्ण किए तथा आपके 36 से अधिक शोध पत्र अन्तर्राष्ट्रीय एवं राष्ट्रीय जर्नलस में प्रकाशित हुए तथा 50 से अधिक अन्तर्राष्ट्रीय एवं राष्ट्रीय सेमिनार एवं वर्कशापों का आयोजन किया। आपके विशिष्टीकरण का क्षेत्र मार्केटिंग एवं ह्यूमन रिसोर्स मैनेजमेंट है। अब तक आपकी 3 पुस्तकें प्रकाशित हो चुकी हैं ।
top of page
SKU: 9789383980413
₹900.00 Regular Price
₹810.00Sale Price
Related Products
bottom of page

















