डॉ. रेणु सिंह वर्तमान में महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय (केंद्रीय विश्वविद्यालय), वर्धा, महाराष्ट्र के जनसंचार विभाग में एसोसिएट प्रोफेसर के पद पर कार्यरत हैं। उन्हें केंद्रीय विश्वविद्यालय में 16 वर्षों का शिक्षण, शोध एवं विभिन्न प्रशासनिक दायित्वों का अनुभव है। उन्होंने उस्मानिया विश्वविद्यालय, हैदराबाद से पीएच.डी. की उपाधि प्राप्त की है। उनके शोध का विषय “डिजिटल डिवाइड इन हायर एजुकेशन” (Digital Divide in Higher Education) था। डॉ. सिंह ने बर्दवान विश्वविद्यालय से बी.ए. (अंग्रेजी ऑनर्स) तथा एम.ए. (जनसंचार) की उपाधि प्राप्त की है। उन्होंने इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ ह्यूमन राइट्स (IIHR), नई दिल्ली से मानवाधिकार में स्नातकोत्तर डिप्लोमा तथा द इंग्लिश एंड फॉरेन लैंग्वेजेज यूनिवर्सिटी (EFLU), हैदराबाद से अंग्रेजी शिक्षा में बी.एड. की उपाधि प्राप्त की है। उन्हें स्नातकोत्तर अध्ययन के दौरान ही अपने पहले प्रयास में विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (UGC) की कनिष्ठ शोधवृत्ति (NET-JRF) प्राप्त हुई। उनके मार्गदर्शन में 14 विद्यार्थियों ने एम.फिल. की उपाधि सफलतापूर्वक पूर्ण की है तथा 09 शोधार्थियों को पीएच.डी. की उपाधि प्राप्त हुई है। उनके प्रमुख शैक्षणिक एवं शोध रुचि के क्षेत्र हैं - संचार शोध, डिजिटल मीडिया, मीडिया साक्षरता, सहभागी विकास संचार, राजनीतिक संचार, निर्वाचन प्रबंधन तथा सांस्कृतिक संचार । डॉ. सिंह ने राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठियों और सम्मेलनों में अनेक शोध-पत्र प्रस्तुत किए हैं तथा उनके दो दर्जन से अधिक शोध-पत्र प्रकाशित हो चुके हैं। उनके अकादमिक योगदान एवं शिक्षण कार्य के लिए उन्हें वर्ष 2023 में महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय, वर्धा द्वारा “श्रेष्ठ शिक्षक
top of page
SKU: 9788169742955
₹795.00 Regular Price
₹715.50Sale Price
Related Products
bottom of page

















