लेखक परिचय इंजी. भारती आर्य ग्रामीण राजनीति, जनसेवा और सामाजिक नेतृत्व के क्षेत्र में सक्रिय एक युवा, ऊर्जावान एवं समर्पित व्यक्तित्व हैं। झांसी जनपद के बंगरा ब्लॉक की ब्लॉक प्रमुख के रूप में उन्होंने ग्रामीण विकास, जनकल्याण और आमजन की समस्याओं के समाधान के लिए उल्लेखनीय कार्य किए हैं। उनकी कार्यशैली में जनसरोकार, संवेदनशीलता, पारदर्शिता और विकास के प्रति प्रतिबद्धता स्पष्ट रूप से दिखाई देती है। ग्रामीण क्षेत्रों में आधारभूत सुविधाओं के विकास, महिला सशक्तिकरण, शिक्षा, स्वास्थ्य एवं सामाजिक कल्याण के क्षेत्र में उनके योगदान को राष्ट्रीय स्तर पर सराहा गया है। उनके उत्कृष्ट कार्यों के लिए उन्हें प्रतिष्ठित पॉडत दीनदयाल उपाध्याय पंचायत सशक्तिकरण राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किया जा चुका है, जो पंचायत एवं ग्रामीण विकास के क्षेत्र में उनके प्रभावी नेतृत्व का प्रमाण है। इसके अतिरिक्त, सामाजिक परिवर्तन, जनसेवा और नेतृत्व के क्षेत्र में उनके योगदान को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी पहचान मिली है। उन्हें Global Changemaker Award से सम्मानित किया गया है। साथ ही समाज एवं राष्ट्र निर्माण में उनके उल्लेखनीय योगदान को देखते हुए उन्हें Honorary Doctorate (मानद डॉक्टरेट उपाधि) से भी सम्मानित किया गया है। बुंदेलखंड की सामाजिक एवं सांस्कृतिक पृष्ठभूमि से गहराई से जुड़ी भारती आर्य ने ग्रामीण समाज की सामाजिक, आर्थिक और राजनीतिक चुनौतियों को निकटता से समझा है। उनका मानना है कि जनप्रतिनिधित्व केवल एक पद नहीं, बल्कि समाज की समस्याओं को समझकर उनके समाधान के लिए निरंतर कार्य करने की जिम्मेदारी है। समर्पण, नेतृत्व क्षमता, जनसेवा की भावना और सकारात्मक सोच उनकी कार्यशैली की प्रमुख विशेषताएँ हैं। अपने सामाजिक एवं राजनीतिक अनुभवों के माध्यम से वै समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने तथा विशेष रूप से ग्रामीण क्षेत्रों की नई पीढ़ी और महिलाओं को नेतृत्व, आत्मनिर्भरता एवं सामाजिक उत्तरदायित्व के लिए प्रेरित करने का महत्वपूर्ण कार्य कर रही हैं। आज इंजी, भारती ग्रामीण विकास, महिला सशक्तिकरण और जनकल्याण के क्षेत्र में एक प्रेरणादायी व्यक्तित्व के रूप में स्थापित हैं तथा समाज के सर्वांगीण विकास के लिए निरंतर प्रयासरत हैं। अमित पाण्डेय एक युवा लेखक, प्रबंधन पेशेवर और तकनीकी भर्ती विशेषज्ञ हैं। उन्होंने बैचलर ऑफ बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन (BBA) तथा मास्टर ऑफ बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन (MBA) की शिक्षा प्राप्त की है। वे सूचना प्रौद्योगिकी तथा विभिन्न व्यावसायिक क्षेत्रों में प्रतिभा चयन और मानव संसाधन प्रबंधन का अनुभव रखते हैं। सामाजिक, राजनीतिक और नेतृत्व संबंधी विषयों में उनकी विशेष रुचि है। लेखन के माध्यम से वे विकास, सुशासन और राष्ट्र निर्माण से जुड़े विचारों को सरल एवं प्रभावशाली ढंग से पाठकों तक पहुँचाने का प्रयास करते हैं। उनकी यह पुस्तक उत्तर प्रदेश में हुए परिवर्तन, विकास और नेतृत्व की परिवर्तनकारी भूमिका को समझने का एक सार्थक प्रयास है।
top of page
SKU: 9788169488457
₹195.00 Regular Price
₹175.50Sale Price
Related Products
bottom of page

















