top of page

विकसित भारत @2047: अंत्योदय से आत्मनिर्भरता तक नए भारत की विकास यात्रा, वैचारिक संकल्प और जमीनी बदलावों का एक प्रामाणिक, व्यापक और विश्लेषणात्मक दस्तावेज है। यह पुस्तक इस बात का सटीक लेखा-जोखा है कि कैसे भारत ने तुष्टिकरण से परे संतुष्टिकरण की नीति को अपनाकर वर्ष 2014 से 2026 के बीच नीतिगत पंगुता के दौर को पीछे छोड़ते हुए संकल्प से सिद्धि का ऐतिहासिक सफर तय किया है। यह केंद्र सरकार की दूरदर्शी नीतियों के माध्यम से देश के बहुआयामी रूपांतरण को रेखांकित करती है। इसमें जन धन, उज्ज्वला, आयुष्मान और गरीब कल्याण जैसी योजनाओं द्वारा समाज के अंतिम व्यक्ति को बुनियादी अधिकार देकर अंत्योदय से सर्वोदय के संकल्प को सिद्ध किया गया है। साथ ही पीएम गतिशक्ति, वंदे भारत और उड़ान योजना जैसे कदमों से देश के इंफ्रास्ट्रक्चर को अभूतपूर्व गति मिली है। लखपति दीदी, नमो ड्रोन दीदी और राष्ट्रीय शिक्षा नीति ने जहाँ नारी शक्ति और युवा कौशल को नई दिशा दी है, वहीं इंडिया स्टैक, डिजिटल इंडिया और सेमीकंडक्टर मिशन ने तकनीकी संप्रभुता सुनिश्चित की है। पीएम सूर्य घर, पीएलआई और मुद्रा जैसी पहलों से हरित ऊर्जा और उद्यमिता को बढ़ावा मिला है तो पीएम-किसान और फसल बीमा योजनाओं ने कृषि व ग्रामीण अर्थव्यवस्था को आत्मनिर्भर बनाकर वर्ष 2047 के विकसित भारत की मजबूत नींव रखी है।

यह पुस्तक सिर्फ योजनाओं का संकलन नहीं, बल्कि स्वतंत्र भारत के अमृत काल का एक जीवित इतिहास है। नीति निर्माताओं, शोधकर्ताओं, छात्रों और देश के हर उस सजग नागरिक के लिए यह एक अनिवार्य पाठ्य-सामग्री है, जो यह समझना चाहता है कि 1.4 अरब की आबादी वाला यह विविधतापूर्ण देश किस प्रकार एक संगठित शक्ति बनकर वर्ष 2047 तक 'विकसित भारत' के अपने परम वैभव को प्राप्त करने के लिए आगे बढ़ रहा है।

विकसित भारत @2047: अंत्योदय से आत्मनिर्भरता तक

SKU: 9788169488389
₹895.00 Regular Price
₹805.50Sale Price
Quantity

Related Products

bottom of page