लेखक परिचय
नाम – डॉ. जीतेन्द्र वर्मा
जन्म तिथि - 15 सितम्बर 1973
शिक्षा - एम.ए. पी.एच.डी. पटना विश्वविद्यालय पटना ।
हिन्दी के युवा लेखकों में जीतेन्द्र वर्मा का नाम महत्त्वपूर्ण है । सृजनरत वर्मा की अब तक आठ पुस्तकें प्रकाशित हो चुकी है । इसमें अधिकांश पुस्तकें संपादित है । इनकी पुस्तकें हैं- 1. साहित्य का समाजशास्त्र और मैला आँचल (आलोचना), 2. अमर शहीद जगदेव प्रसाद, 3. संत दरियादास (दोनों जीवनी), 4. सुबह की लाली (उपन्यास) । वर्मा द्वारा संपादित उल्लेखनीय पुस्तकें हैं-1. गोरख पांडेय के भोजपुरी गीत, 2. भोजपुरी के भाषाशास्त्र ।
इन्होंने भाषाविज्ञान के क्षेत्र में भी काम किया है । केन्द्रीय हिन्दी संस्थान, आगरा से प्रकाशित भोजपुरी-हिन्दी-इंग्लिश लोक शब्दकोश में इन्होंने कोशकर्मी के रूप में काम किया । इसमें उन्होंने भोजपुरी के ऐसे शब्दों का संग्रह किया है जो लुप्त हो रहे है तथा अभी तक किसी शब्दकोश में नहीं है । भोजपुरी भाषा के उन्नयन के दिशा इन्होंने कई और काम किये है । लुप्तप्राय गोरख पांडेय के भोजपुरी गीतों को खोजकर इन्होंने उसे नेशनल बुक ट्रस्ट से प्रकाशित कराया ।
लेखन - आलोचना, सेमीनार साहित विभिन्न, पत्र-पकित्रकाओं में रचनायें प्रकाशित ।
संपर्क - वर्मा ट्रांसपोर्ट, राजेन्द्र पथ, सीवान-841226 (बिहार) ।
बिहार की कला एवं संस्कृति
52

















