top of page

राजनीति को नई दिशा देता एक योगी 'प्रो. उदयप्रताप सिंह' की अद्यतन प्रकाशित पुस्तक है। बारह लेखों और प्रशस्त भूमिका के साथ उत्तर प्रदेश की राजनीति को पावन और प्रभावकारी बनाते योगी आदित्यनाथ की कर्म-निष्ठा, धर्म-निष्ठा और संस्कृति-निष्ठा का पुस्तक में, विविध घटना प्रसंगों द्वारा वास्तविक चित्र दर्शाया गया है। यह पुस्तक मुख्यतः योगी आदित्यनाथ के व्यक्तित्व एवं कृतित्त्व को प्रतिभाषित करती है। विभाजित होने के बाद भी उत्तर प्रदेश का भौगोलिक विस्तार कम नहीं है। योगी जी के कुशल नेतृत्व में प्रदेश का विकास निरंतर हो रहा है। निर्णय लेने की अपूर्व क्षमता, विवेकपूर्ण न्याय व्यवस्था, प्रदेश में खुशहाली स्थापित करने का संकल्प योगी जी के व्यक्तित्व की विशेषताएँ हैं। त्वरित निर्णय, निष्पक्ष निर्णय और संवेदनशील नीतियों के बल पर उत्तर-प्रदेश 'उत्तम प्रदेश' बनता जा रहा है। राष्ट्रीय मानक पर अनेक योजनाओं को सफलतापूर्वक क्रियान्वयन करने में प्रदेश को प्रथम स्थान प्राप्त हो चुका है। मुख्यमंत्री का लगातार प्रयास, प्रदेश की आर्थिक स्थिति को सम्मानपूर्ण बिन्दु पर ला खड़ा किया है।

संस्कृति और कर्म संस्कृति दोनों को एक नई दिशा देते योगी आदित्यनाथ प्रदेश को हर क्षेत्र में अग्रणी बना चुके हैं। अंत में प्रधानमंत्री नरेन्द्र भाई मोदी पर वो लेख इस पुस्तक को और उपयोगी बना देते हैं। इस छोटी सी पुस्तक में बड़ी बातें कहने का प्रवास किया गया है।

राजनीति को नई दिशा देता : एक योगी

SKU: 9788198453112
₹250.00Price
Quantity
  • डॉ. उदय प्रताप सिंह

Related Products

bottom of page