top of page

शब्दकोश के बारे में - भारतवर्ष भाषाओं के मामले विश्व में सबसे अधिक समृद्ध और धनी देश है। वर्ष 2001 की जनगणना के अनुसार भारत में लगभग 122 मुख्य भाषाएं और लगभग 1599 अन्य भाषाएं थी। अधिकांश भारतीय भाषाओं की जननी संस्कृत भाषा को माना जाता है। कर्नाटक राज्य में लगभग 09 वर्ष रहने और कन्नड़ भाषा को सीखने के बाद ज्ञान हुआ कि कन्नड़ भाषा के शब्द हिंदी भाषा के शब्दों के साथ हुबहु मेल खाते हैं। इस शब्दकोश में उन शब्दों का संकलन किया गया है, जो कन्नड़ भाषा और हिंदी भाषा में समान अर्थ देते हैं। इस शब्दकोश के निर्माण का मुख्य उद्देश्य यह है कि सभी कन्नड़ भाषी जन हिंदी सीख सकें और सभी हिंदी भाषी जन जो कर्नाटक में रह रहे हैं, वह कन्नड़ भाषा सीख सकें। जिससे हमारी राजभाषा हिंदी के साथ-साथ क्षेत्रीय भाषा कन्नड़ का भी प्रचार-प्रसार हो सके।

 

शब्दकोश निर्माता का परिचय - श्री राजभवन ने एम.ए. (हिंदी), एम.ए. (अनुवाद अध्ययन) और पोस्ट एम.ए. अनुप्रयुक्त हिंदी भाषाविज्ञान डिप्लोमा में स्नातकोत्तर की उपाधि प्राप्त की है। आप वर्तमान में केन्द्रीय विनिर्माणकारी प्रौद्योगिकी संस्थान (सीएमटीआई), बेंगलूरु में वरिष्ठ हिंदी अनुवादक के पद पर कार्यरत हैं। आपको अनुवाद के क्षेत्र में 12 वर्षों का अनुभव है। आपके कई लेख विभिन्न पत्रिकाओं में प्रकाशित हो चुके हैं। इसके साथ-साथ आपने केन्द्रीय सरकार के कई कार्यालयों में हिंदी कार्यशालाओं का संचालन किया और आपने अनेक विषयों पर व्याख्यान प्रस्तुत किए हैं।

अंग्रेजी - हिंदी - कन्नड़ - समानांतर शब्दकोश

SKU: 9789387774773
₹150.00 Regular Price
₹135.00Sale Price

    Related Products

    bottom of page